आप अपने गले में खांसी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:55

सर्दियों का मौसम आ गया है. ये मौसम अपने साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी लेकर आता है. इसमें गले में खराश (Sore Throat) और कई अन्य एलर्जी शामिल हैं. साथ ही बढ़ता प्रदूषण इन दिनों कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बना हुआ है.

ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमाकर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं. आइए जानें आप कौन से घरेलू उपाय आजमा सकते हैं.

खांसी और गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए 6 घरेलू नुस्खे

लौंग

लौंग गले की खराश को शांत करने के लिए सबसे पसंदीदा घरेलू उपचारों में से एक है. लौंग का एक टुकड़ा और थोड़ा सा सेंधा नमक लें. इनका एक साथ सेवन करें. ये आपको थोड़े समय में किसी भी प्रकार के गले के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेगा, क्योंकि ये संयोजन सूजन को दूर करने में मदद करता है.

मुलेठी

विशेष रूप से सर्दी के मौसम में गले में खराश से निपटने के लिए मुलेठी चबाना एक और अच्छा तरीका है. मुलेठी से भी चाय बनाई जा सकती है. आपको बस इतना करना है कि उबलते पानी में कुछ टहनियां डालनी हैं. कुछ मिनटों के बाद, चाय को छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और इसका सेवन करें.

काली इलायची

काली इलायची गले की खराश को ठीक करने के लिए अद्भुत तरीके से काम करती है. ये एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है और सर्दी के मौसम में सूखी खांसी और गले से संबंधित अन्य समस्याओं से निपटने में मदद कर सकती है.

शहद और अदरक

गर्म पानी में अदरक और शहद मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है. अदरक और शहद गले को आराम देते हैं. इसलिए आप गले में खराश या खांसी के दौरान शहद और अदरक का सेवन कर सकते हैं.

गुनगुने पानी पिएं

गले में खराश से निपटने के लिए हाइड्रेशन महत्वपूर्ण है. वैसे तो सर्दियों के मौसम में पानी काफी कम पिया जाता है लेकिन ये जरूरी है कि हम गुनगुने पानी का सेवन करते रहें, ताकि गला नम रहे. ये गले के संक्रमण से बचाने में मदद करता है, साथ ही ऐसी कोई समस्या होने पर इसे शांत करता है.

हल्दी

हल्दी संक्रमणों का मुकाबला करने में मदद करती है. अगर आपके गले में खराश है तो एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नमक मिलाएं और इसका सेवन करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info